रुद्रपुर, जनवरी 25 -- किच्छा। शांतिपुरी खमिया नं 2 की ग्राम प्रधान कविता तिवारी ने कांग्रेसियों पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। रविवार को किच्छा के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कविता ने आरोप लगाया कि 22 जनवरी को शांतिपुरी खमिया नं 2 में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें गोरक्षक दल के लोग लावारिश पशुओं की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उनकी आड़ में वहां मौजूद कांग्रेसियों ने इस मुद्दे को राजनैतिक बना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया। कहा कि उनके साथ जनता खड़ी है। कांग्रेसियों का प्रयास कभी पूरा नहीं होगा। प्रेसवार्ता में शांतिपुरी खमिया नं 1 की ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, इंदर सिंह मेहता, घनानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.