प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ गांव निवासी खलील अहमद वर्तमान में गांव के प्रधान है। सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह 10 बजे पुराने शौचालय का दरवाजा बेटे व बहू ने मिलकर तोड़ दिया। इसी बात को लेकर जब मना किया तो दोनों ने उसकी पत्नी जमातुल निशा को गालियां दी। आरोप है कि बेटे-बहू ने दोबारा दिखने पर हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। देर शाम खलील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने जयसिंहगढ गांव निवासी सबाहत हुसैन व उम्मतुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार ने बताया कि पारिवारिक रंजिश है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.