बहराइच, अप्रैल 4 -- जरवलरोड, संवाददाता। इंटर लॉकिंग ईंट लगाने के बहाने पहले से लगे खड़ंजे के ईंट को उखड़वाया और अब ईंटें गायब हो गईं। महीनों बीत जाने के बाद इंटर लॉकिंग नहीं लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जरवरोड के रेवढ़ा ग्राम पंचायत के मजरे बेहननपुरवा में मुख्य मार्ग से बेहनन पुरवा तक जाने के एक दशक पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान ने 200 मीटर खड़ंजा लगाया गया था।जगह-जगह खड़ंजे की ईंट दब जाने से रास्ता ऊबड़ खाबड़ हो चुके मार्ग को सही कराने की मांग ग्राम प्रधान से की गई। आरोप है तीन माह पहले ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों को भेज कर खड़ंजे का ईट उखाड़ कर आधे से ज्यादा गायब कर दिया। मार्ग ध्वस्त होने के चलते आए दिन ग्रामीण गिर कर घायल हो रहे है। ग्रामीण मेराज अहमद चंगू अहमद, नसीम अहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.