ग्राम प्रधान नहीं जमा करेंगे बस्ता, बनेंगे प्रशासक
कौशाम्बी, मई 25 -- बस्ता जमा होने से एक दिन पहले सरकार ने ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत दी है। अब प्रधानों को बस्ता नहीं जमा करना होगा। प्रधानों को प्रशासक बनाया जाएगा और ग्राम पंचायत का संचालन भी वही करेंगे। इसकी जानकारी होते ही प्रधानों ने राहत की सांस ली है। जिले में 451 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो रहा था। प्रधान आशंकित थे कि उनका बस्ता जमा कराया जा सकता है। चर्चा जोरों पर थी कि एडीओ पंचायतों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी देकर ग्राम पंचायतों का संचालन कराया जा सकता था। हालांकि इसके विरोध ग्राम प्रधान थे। उनका कहना था कि पिछले चुनाव में प्रशासकों ने पूरी व्यवस्था चौपट कर दी थी, अबकी बार उन्हें प्रशासक बनाया जाए। सरकार ने इस पर गहन मंथन के बाद सोमवार को ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की हरी झंडी दे दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.