अयोध्या, जून 4 -- बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मीतनपुर निवासी ग्राम प्रधान/प्रशासक जियालाल (53 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह पिछले करीब एक माह से पैरालिसिस और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे तथा तीन दिन पूर्व गंभीर हालत में अयोध्या के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जियालाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रधान संघ के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत अधिकारियों एवं विकासखंड कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- शिक्षक के निधन से शोक की लहर उनका अंतिम संस...