ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर चतरा गांव में विवाद
रांची, मई 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। चतरा गांव में ग्राम प्रधान (ग्राम सभा अध्यक्ष) के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को पंचायत की मुखिया डॉली कुमारी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में झारखंड पेसा नियमावली 2025 के आलोक में सर्वसम्मति से शशिकांत पाहन को नया ग्राम प्रधान चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव संजय महली ने रखा, जिसका समर्थन सुमित कुमार महतो ने किया। बताया गया कि चतरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान किस्टो कुजुर थे। विशेष ग्राम सभा में पंचायती राज निदेशालय के पत्रांक 1137, दिनांक दो अप्रैल 2026 को आधार बनाकर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं दूसरे पक्ष ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए विरोध जताया है। विरोध करने वालों का कहना है कि पंचायती राज निदेशालय ने 15 अप्रैल 2026 को पत्रांक 1190 जारी कर पूर्व आदेश (पत्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.