अल्मोड़ा, मार्च 11 -- अल्मोड़ा। जमुना बाजार में ग्राम प्रधान कमला देवी के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। शिविर में कुल 25 लोगों की जांच हुई। नौ मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली। शिविर में शीला नेत्रालय अस्पताल रानीखेत का सहयोग रहा। यहां सचिन बाबू, मुकेश नेगी, पान सिंह, महेश सिंह, गंगा सिंह, मना देवी, धनूली देवी, नंदन सिंह, पूरन सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...