गोड्डा, फरवरी 3 -- पथरगामा। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ श्री गौतम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वंशावली एवं पारिवारिक संबंध प्रमाण पत्र में ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिना ग्राम प्रधान के सत्यापन के ऐसे दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बैठक में 85 ग्राम प्रधानों में से केवल 58 के उपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अनुपस्थित प्रधानों को भविष्य में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी। श्री गौतम ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि कबूलियत, पट्टा त...