रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित ग्राम प्रधान के एक गोदाम में गुरूवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। राहागीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम में रखे प्लास्टिक के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए। ग्राम प्रधान ने आग का कारण शार्ट सर्किट बताया है। उसका कहना है कि आग से करीब पांच लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के भंडपुरा गांव के प्रधान शफी का शहजादनगर में हाइवे के पास प्लास्टिक के उपकरण का गोदाम है। जिसमें बाइक के प्लास्टिक के पाटर््स रखे गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें ऊपर उठने लगीं। मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.