लातेहार, मार्च 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार निवासी ग्राम प्रधान सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अयोध्या प्रसाद के निधन पर बुधवार को कई लोग उनके घर गए और उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद के शव का बरवाडीह पुरानी बस्ती श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। छोटे पुत्र पूर्व उपप्रमुख पंकज गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधायक पुत्र और प्रदेश के कांग्रेस युवा ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू,पर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मो0 नसीम अंसारी, समाजसेवी अब्दुल मनान,कांग्रेस जिला महा सचिव रंजीत कुमार राजू, उपाध्यक्ष आरएन यादव,गोपाल राजवंशी आदि कई लोग उनके शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि एक बेहतर कांग्रेसी नेता हम सबो के बीच से हमेशा के लिए चले गए। उनकी कमी हमेशा सबो को खलती रहेगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.