हमीरपुर, जून 30 -- बिवांर, संवाददाता। राजस्व विभाग के तालाब में प्रधान ने रात को चोरी से अवैध खनन का सैकड़ो ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी खनन कर बिक्री कर ली। गांव वासियो से प्रधान ने अभद्रता कर हवाई फायर किया। राजस्व निरीक्षक ने एसडीएम के आदेश पर प्रधान के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अन्य विवरण मौदहा के सायर गांव में राजस्व निरीक्षक रामकिशोर ने बताया कि पाटनपुर से भरसवां गांव के पास राजस्व विभाग का देवी तालाब स्थित है पाटनपुर गांव के प्रधान बृजेश कुमार ने 7, 8 जून को रात में चोरी से तालाब की खुदाई कराकर सैकड़ो ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी को निकाल कर बिक्री कर ली है। भरसवां गांव के गांव वासियों के मिट्टी के खनन कार्य में लगाए जाने की बात कहने से इनकार कर दिया। ग्रामवासियों के ट्रैक्टर के लगाए जाने में जोर के देने से अभद्रता कर प्रधान ने हवाई ...