सहारनपुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। साढ़ौली कदीम ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर में ग्राम प्रधान के खिलाफ शपथ पत्र देकर शिकायत करना दो ग्रामीणों को भारी पड़ गया। जांच में शिकायत गलत पाई गई और बाद में स्वयं शिकायत वापस लेने पर जिलाधिकारी के आदेश से थाना मिर्जापुर में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला ग्राम पंचायत खुशहालपुर का है। गांव निवासी मौ. मजहर हसन पुत्र इरशाद और अब्दुल रहमान पुत्र अलीम ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध शपथ पत्र के साथ शिकायत डीएम मनीष बंसल को भेजी थी। डीएम के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पत्र के क्रम में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से जांच कराई गई। अधिशासी अभियंता की ओर से कराई गई जांच में सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शिकायतकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.