अमरोहा, अप्रैल 26 -- ग्राम पंचायत बाकीपुर में पांच साल बाद भी विकास कार्यों का भुगतान नहीं करने के मामले में एडीपीआरओ विमल कुमार ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों की जांच कर ग्रामीणों से जानकारी की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खड़जा बनवाया गया है। अब मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत बाकीपुर की ग्राम प्रधान अमीर बानो का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में कराए गए कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत अधिकारी ने भुगतान नहीं किया है। इस मामले में ग्रामीणों के शपथ पत्र भी दिए गए हैं। मामले में ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को एडीपीआरओ विमल कुमार ने एडीओ पंचायत और तकनीकी अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.