मऊ, अप्रैल 18 -- .घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतिला जमीन पतिला में मनरेगा योजना के तहत पोखरी खुदाई कार्य में बड़ी अनियमितता सामने आई है। ग्राम सभा निवासी यशवंत राव ने लोकपाल से शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी पर पोखरी की खुदाई जंसीबी से कराकर मिट्टी बेचने और मनरेगा मद से फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया था। लोकपाल विनीता पाण्डेय द्वारा स्थलीय जांच में 2 लाख 9 हजार 323 रुपये की धनराशि गबन करने का मामला उजागर हुआ जिसके बाद लोकपाल ने ग्राम प्रधान, सचिव सहित चार लोगों से उक्त धनराशि की रिकवरी कराने का आदेश प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व जिलाधिकारी मऊ को दिया है। लोकपाल द्वारा की गई जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 247 में पोखरी खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया, जबकि मन...