पीलीभीत, सितम्बर 28 -- डीपीआरओ ने ललौरीखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत जंगरौली पुल क्षेत्र में पीलीभीत-बीसलपुर संपर्क मार्ग के किनारे वेस्ट पाए जाने में ग्राम प्रधान रुखसाना बेगम और सचिव महेश पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत जंगरौली पुल की सीमा में पीलीभीत-बीसलपुर संपर्क मार्ग के किनारे वेस्ट पाया गया। इस स्थल पर बहुत ज्यादा गंदगी पाई गई। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचायत सचिवालय के अक्रियशीलता पर ग्राम पंचायत बिलगवां की पंचायत सचिव आरुषि कुमार और ग्राम पंचायत देशनगर के पंचायत सचिव विकास पांडेय से जवाब-तलब किया गया है। निर्देश दिए कि बिलगवां और देशनगर के पंचायत सचिवालय को शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया कि ये कार्य जल्द कराते हुए एडीओ पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.