देवघर, अप्रैल 4 -- प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अंचलाधिकारी ऋषि राज ने प्रखंड के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। जिसमें अंचलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम प्रधान मूल रैयत एसपीटी एक्ट 1949 प्रावधानों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने मूल रैयतों को लगान रसीद ऑनलाइन जमा करने को कहा l मौके पर उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने अधीन बालू ईंटा के अतिक्रमण पर निगरानी रखें। साथ ही पंजी टू संधारित करने का भी उन्होंने निर्देश दिया एवं खतियानी उत्तराधिकारी के जमीन का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों का मानदेय अक्टूबर 2025 तक का भुगतान कर देने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बैठक में अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई l मौके पर प्रखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, सरवन सोरेन, मुंशी स...