मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतिला जमीन पतिला में मनरेगा योजना के तहत पोखरी खुदाई कार्य में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मिली शिकायत पर लोकपाल ने स्थलीय जांच में 2 लाख 9 हजार 323 रुपये की धनराशि गबन करने का मामला उजागर हुआ। जिसके बाद लोकपाल ने ग्राम प्रधान, सचिव सहित चार लोगों से उक्त धनराशि की रिकवरी कराने की संस्तुति की है। ग्राम सभा निवासी यशवंत राव की शिकायत मिलने के बाद लोकपाल विनीता पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। जांच में पाया कि गाटा संख्या 247 में पोखरी खुदाई का कार्य जेसीबी से कराया गया है। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान और सचिव से 2.9 लाख रिकवरी का आदेश जबकि मनरेगा अधिनियम 2005 के अनुसार मशीनी कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित है। प्राक्कलन राशि 5,61,648 रुपये के विरुद्ध 2,09,323 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.