देवघर, मई 4 -- सारवां,प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत संघ की बैठक सोमवार को प्रखंड के बजरंगबली मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ट्रेजरी की घटना को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। अंचलाधिकारी द्वारा कोषागार पदाधिकारी देवघर के पत्रांक 280/10 अप्रैल 2026 के आलोक में सभी ग्राम प्रधान एवं मूलरैयतों से बैंक एकाउंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छाया प्रति जमा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर ललीत वर्मा, मनोज यादव, अमरनाथ यादव, राजेश पांडेय, देवनारायण यादव, सीताराम सिंह, दयानंद झा आदि प्रधान शामिल थे। यह भी पढ़ें- सभी ग्रामसभा में प्रधानों की सहमति अनिवार्य करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...