बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली। वरिष्ठ संवाददाता पंचायत चुनाव में भले ही अभी समय है, गांव-देहात में सियासी गुटबंदी तेज होने लगी है। अचानक ग्राम प्रधानों के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य शिकायतें बढ़ने लगी हैं। आरोपों की आड़ में घेराबंदी भी होने लगी है। जिला पंचायत राज्य अधिकारी कार्यालय में ऐसे शिकायतों की जांच हुई तो 35 प्रधानों पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। आठ मौजूदा और एक पूर्व प्रधान के खिलाफ लगे आरोपों की अभी जांच चल रही है।बीते दिनों 35 प्रधान और एक पूर्व प्रधान के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, पंचायत कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच अधिकारियोें ने दस्तावेजों, कार्यों और वित्तीय अभिलेखों की जांच की। कई कार्यों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया गया। अब तक 35 ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान के खिल...