ग्राम प्रधानों ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव समय से कराने या कार्यकाल बढ़ाने, छोटी पंचायतों का बजट बढ़ाने और मनरेगा भुगतान तय समय में करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा बिजली बिल माफी, परती भूमि व तालाब पट्टा अधिकार, आय बढ़ाने और आवास योजना में पात्रों को लाभ देने की मांग शामिल रही। मंत्री ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.