बागपत, मार्च 24 -- खेकड़ा। बीआरसी पर सोमवार को आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग की जनहित योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए एकदिवसीय ब्लॉक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा और ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। संचालन सुधीर वशिष्ठ ने किया गया। कार्यशाला के दौरान ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और अन्य सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एआरपी सोमेश चौधरी, सुमित ...