ग्राम प्रधानों ने राजस्व संग्रह और भूमिका सुनिश्चित करने की उठाई मांग
जामताड़ा, जून 3 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में बुधवार को परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष शिवलाल मुर्मू ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राजस्व संग्रह कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाली बैठकों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। ग्राम प्रधानों ने मांग की कि किसी भी सरकारी योजना को गांव में लागू करने से पूर्व संबंधित परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी देना अनिवार्य किया जाए, ताकि योजनाओं का संचालन बेहतर समन्वय के साथ हो सके और ग्रामीणों को अधिक लाभ मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.