ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, विकास में तेजी लाने का लिया संकल्प
बलरामपुर, मई 29 -- ललिया, संवाददाता। विकास खंड हरैया सतघरवा मुख्यालय शिवपुरा स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित धन्यवाद प्रस्ताव कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत चुनाव संवैधानिक कारणों से समय पर न हो पाने की स्थिति में वर्तमान ग्राम प्रधानों को पूर्ववत कार्य करने की अनुमति दिए जाने संबंधी शासनादेश के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सहयोग से ही सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। उन्होंने सभी प्रधानों से विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.