गंगापार, अप्रैल 15 -- त्रिस्तरीय चुनाव में संभावित देरी को लेकर प्रधानों ने बैठक कर विरोध जताया है। ग्राम प्रधानों की मांग है कि सरकार समय से चुनाव कराए। चुनाव यदि समय से नहीं होता तो सरकार ग्राम प्रधानों को सभी अधिकारी देते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाए। सैदाबाद ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय प्रधान संघ की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियो ने त्रिस्तरीय चुनाव में हो रही सम्भावित देरी को लेकर विरोध जताया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार समय से चुनाव कराए। यदि चुनाव संभव नहीं है तो सरकार ग्राम पंचायतों में प्रशासक ना बैठाए। यह भी पढ़ें- केड़वर गांव में त्रिस्तरीय समिति करेगी विकास का कार्य कहा कि भ्रष्ट प्रशासक केवल अपनी जेब भरते है, गांव के विकास से इनका कोई मतलब नहीं होता है। प्रदेश अध्यक्ष मु...