सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार ब्लॉक परिसर में शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। बाद में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ ओम प्रकाश गुप्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा कर समस्याओं को दूर करने की मांग की है।पांच बिंदुओं के ज्ञापन में 26 मई के बाद पंचायत चुनाव नहीं होते हैं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें ही प्रशासक बनाया जाए। मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यों का भुगतान जल्द हो। इस मौके पर लवकुश राजभर, मनोज साहनी, बेचन राम, शतीश चौधरी, गुड़िया, नीलाक्षी, राम किशुन, मुनिया, कालिका आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने को लेकर प्रधानों ने मुख्यमंत...