सहारनपुर, मार्च 23 -- सरसावा। शाहजहांपुर स्थित यमुना घाट पर लगने वाले पारंपरिक मेले व अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर ग्राम प्रधानों ने थाना अध्यक्ष प्रवेश शर्मा को सम्मानित किया। रविवार को प्रधान थाना परिसर पहुंचे और उन्हें स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। आजाद चौधरी, पवित्र चौधरी, शिवम चौधरी, राजबीर चौधरी व मेघराज सिंह मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...