बागेश्वर, मार्च 25 -- ग्राम पंचायत आरे सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एएनएम पर टीकाकरण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। उन्होंने जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों में टीकाकरण कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सड़क है वहीं तक एएनएम पहुंच रहीं हैं। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गांवों के लोग टीकाकरण के लिए कई किमी दूर मुख्य सड़क तक आने को मजबूर हैं, जबकि नियमानुसार स्वास्थ्य कर्मियों को गांव-गांव जाकर टीकाकरण करना चाहिए। प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया...