मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- ग्राम प्रधानों ने राजपाल के नाम बीडीओ को एक ज्ञापन दिया। जिसमें समय से चुनाव नही होने पर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई है। ग्राम प्रधानों द्वारा बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत में मौजूद प्रधान का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो जाएगा। अब तक की चुनाव तैयारी से प्रतीत होता है कि पंचायत चुनाव समय से संपन्न नहीं हो पाएंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन को संदेह है िक कार्यकाल समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। सबसे बेहतर विकल्प है कि जनता द्वारा निर्वाचित मौजूद प्रधानों का ही कार्यकाल चुनाव संपन्न होने तक के लिए बढ़ा दिया जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई है। ज्ञ...