सहारनपुर, मई 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में एडीओ को प्रशासक बनाने की व्यवस्था वर्तमान में पर्याप्त नहीं है, इसलिए प्रधानों को ही प्रशासक कमेटी के तौर पर नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पंचायत चुनाव समय पर होना संभव नहीं दिख रहा है। शनिवार को पेंशनर्स भवन के पास आयोजित प्रेस वार्ता में ललित शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जून को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के निर्देश दिए हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया में देरी तय मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज अधिनियम में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासक या प्रशासनिक समिति के गठन का प्रावधान है। हालांकि, पूर्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.