गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले की प्रत्येक पंचायत में ग्राम प्रधानों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने होंगे। पीएम सौर उर्जा योजना के सह नोडल अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इस योजना में लोगों को सब्सिडी पर सौर पैनल का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के घर बैंक से लोन कराकर सोलर पैनल स्थापित किए जाने है। इसमें एक किलोवाट से लेकर पांच किलोवाट तक के सोलर पैनल लोगों की छतों पर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...