गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- गाजियाबाद। सीडीओ ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य को पूरा कराने के लिए योजना के सह नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं, सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को सोलर पैनल लगवाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने पीएम सूर्यघर योजना को लेकर योजना के सह नोडल अधिकारी अंशुल चौहान को निर्देश दिए हैं। सह नोडल अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को पांच - पांच सोलर पैनल लगवाने होंगे। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर योजना का प्रचार - प्रसार करने के लिए शिविरों का आयोजन करना होगा। अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद जनपद में वर्ष 2025-26 में 15 हजार 670 सोलर पैनल लगाए जाने का विभाग को लक्ष्य मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.