गाजीपुर, मई 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी विकास खंड के ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी। डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण, गो आश्रय स्थलों के संचालन, विकसित भारत जी राम जी योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत सचिवालयों के संचालन पर जानकारी ली। डीएम ने ग्राम प्रधानों से सभी योजनाओं में पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सहयोग करने के लिए अपील किया। जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। यह भी पढ़ें- किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करने के निर्देश डीएम ने कहा कि गाजीपुर में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में...