पौड़ी, दिसम्बर 20 -- विकासखण्ड कोट में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के सम्मान में विधायक पौड़ी ने स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शनिवार को कोट ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कोट ब्लॉक के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टीवाद से ऊपर उठकर जनता के हित में मिल-जुलकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की रीढ़ हैं और उनके सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गांवों के साथ-साथ पूरे कोट ब्लॉक, नगर क्षेत्र और सम्पूर्ण पौड़ी विधानसभा का समग्र विकास होगा। इसके लिए सभी जनप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.