अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- ग्राम प्रधान संगठन ने विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मानदेय में बढ़ोत्तरी समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। भतरौंजखान स्थित आवास में विधायक को सौंपे ज्ञापन में ग्र्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को काफी कम मानदेय दिया जाता है। उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। साथ ही दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में ढुलाई की दर भी काफी कम है। उन्होंने ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि के अलावा निर्माण कार्यों में दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में ढुलाई दर बढ़ाने, अतिरिक्त लागत स्वीकृत करने की भी मांग की। विधायक डॉ. नैनवाल ने प्रधान संगठन की मांगों को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.