देवघर, जनवरी 6 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पालोजोरी ग्राम प्रधान, मांझी संगठन की मासिक बैठक प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में हुई। बैठक में ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के आरंभ में बैठक में मौजूद सभी ग्राम प्रधान, मूल रैयतों, नायकी, मांझी हड़ाम, गोरैत आदि ने झारखंड सरकार द्वारा राज्य में पेसा कानून लागू किए जाने को लेकर सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया और मांग रखी कि देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड को भी इस कानून के दायरे में लाया जाए। पेसा कानून के तहत ग्राम प्रधान, मूल रैयतों, नायकी, गुरैत, पराणिक, जोगमांझी, कूडूम नायकी आदि की भी भूमिका तय हो। ग्राम प्रधानों ने कहा कि उन्हें पिछले आठ माह से उनका सम्मान राशि का भुगतान नहीं हुआ ह...