ग्राम प्रधानों की भूमिका पर शोध के लिए तहसीलदार अवनीश कुमार को पीएचडी उपाधि
कन्नौज, जुलाई 19 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील तिर्वा में तैनात तहसीलदार अवनीश कुमार को ग्रामीण विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर किए गए शोध के लिए कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध फर्रुखाबाद और कन्नौज के विशेष संदर्भ में ग्रामीण विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर आधारित है, जिसमें पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रधानों की भागीदारी का विस्तृत अध्ययन किया गया है। मैनपुरी जनपद के चतुरीपुर गांव के निवासी अवनीश कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करते हुए प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) के रूप में सेवा शुरू की। वर्ष 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.