ग्राम प्रधानों की पुरानी मोहर अब नहीं होगी मान्य
चंदौली, मई 31 -- शहाबगंज। हिन्दुस्तान संवाद ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब ग्राम पंचायतों के प्रतिदिन कार्यों का संचालन प्रशासक व्यवस्था के तहत किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पूर्व की भांति विकास एवं जनहित से जुड़े सामान्य कार्य चलते रहेंगे। लेकिन इनके संचालन की प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन लागू किए गए हैं।सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ग्राम प्रधानों की पुरानी मोहर अब मान्य नहीं रहेगी। सभी ग्राम प्रधानों को अपनी पुरानी मोहर विभाग में जमा करनी होगी। इसके स्थान पर प्रशासक ग्राम पंचायत के नाम से नई मोहर बनाई जाएगी और उसी का उपयोग सभी आधिकारिक कार्यों में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव तक के लिए प्रशासक बने प्रधान कैसे करेंगे काम? शासन ने डिटेल में बताया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.