ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सपा सांसद ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने, ग्राम पंचायत का चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सोमवार को लिखा। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। पत्र में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पंचायत चुनाव होना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हैं। कहा कि यदि चुनाव सम्पन्न होने तक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त कर दिया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक समन्वय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पंचायत चुनाव संपन्न होने तक वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.