मुजफ्फर नगर, मई 18 -- ग्राम प्रधानों ने पंचायत व्यवस्था के अधिकारों सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सदर ब्लॉक मुख्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया । साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ग्राम प्रधान मुस्तफाबाद जियाउद्दीन अहमद के नेतृत्व में अलग-अलग गांवों से पहुंचे प्रधानों ने पंचायतों के अधिकारों की रक्षा तथा ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में धर्मेन्द्र प्रधान पचेन्डा कला, सुमित प्रधान नसीरपुर, धर्मेंद्र प्रधान जड़ौदा, कयूम प्रधान बिलासपुर, शोएब प्रधान शेरपुर, मनोज प्रधान सध्वली, अहसान प्रधान रथेड़ी, सतपाल कश्यप तथा परवेज प्रधान मेघाखेड़ी समेत कई ग्राम प्रधान शामिल रहे। प्रधानों ने कहा कि पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने वाले किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा और गांवों के विकास व प...