बिजनौर, मार्च 11 -- रेहड़। ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों एवं शिक्षकों की संगोष्ठी में शिक्षा एवं विद्यालयों से संबंधित अनेक योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ़ चौराहा स्थित एक वैंकट हॉल में प्रा.शि.संघ के ब्लॉकाध्यक्ष मुनीश चौहान व जू.शि. संघ के ब्लॉकाध्यक्ष संदीप चौहान की संयुक्त अध्यक्षता, शिक्षक शमीम अहमद के संचालन एवं दहलावाला के ग्राम प्रधान डॉ. राजेश सिंह 'रवि' के मुख्य अतिथ्य में बुधवार को आयोजित संगोष्ठी को एआरपी भोगराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, नौशाद अहमद व पूर्व एआरपी पूनम रानी आदि ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के उत्थान एवं प्रचार प्रसार से संबंधित योजनाओं निपुण भारत मिशन, डीपीटी एवं विद्यालय कायाकल्प योजना आदि के संबंध में उपस्थित ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों एवं शिक्षकों...