उन्नाव, अप्रैल 13 -- चकलवंशी, संवाददाता। ग्राम प्रधानी चुनाव की सियासी खींचतान अब हिंसा में बदलती जा रही है। छह महीने पहले मोबाइल स्टेटस को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। सोमवार सुबह दबंगों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके गिरते ही लाठी-डंडे से हमला भी किया, जिसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।माखी थानाक्षेत्र के कोटरा गांव निवासी पंकज शुक्ला पुत्र मुन्ना शुक्ला गांव ने प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे गांव के एक युवक के समर्थन में मोबाइल पर स्टेटस लगा रखा है। छह माह पहले स्टेटस लगाने को लेकर दूसरे पक्ष के रवि सिंह से कहासुनी और मारपीट हुई थी। पंकज शुक्ला के चाचा मनोज शुक्ला पुत्र पुत्तू लाल शुक्ला सोमवार सुबह अजगै...