कौशाम्बी, जुलाई 4 -- कौशाम्बी ब्लॉक के कोसम खिराज ग्राम प्रधान, पूर्व पंचायत सचिव व विकास खंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम हुआ है। पंचायत सहायक ने इन सभी पर पिटाई करने और फर्जी भुगतान करने का इल्जाम लगाया है। अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद (कोसम खिराज) निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह अपनी ग्राम सभा का पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर है। नौ मई 2025 की दोपहर पंचायत भवन में बैठकर सरकारी काम निपटा रहा था। तभी प्रधान मुन्नू लाल, पूर्व सचिव रामगोविंद व ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार आए। आरोप है कि इन्होंने नहीं कराए गए कार्यों को भी पूर्ण दिखाकर फर्जी भुगतान किया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पंचायत भवन में बंद कर बेरहमी से पिटाई शु...