शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम पीपरोला अहमदपुर में कृभको फर्टिलाइजर्स द्वारा सीएसआर निधि से निर्मित मुक्तिधाम का फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया और वृक्षारोपण भी किया। डीएम ने निर्देश दिए कि परिसर में सूचना बोर्ड स्थापित किया जाए और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रेरणादायक श्लोक अंकित कराए जाएं, ताकि आने वाले लोगों को आध्यात्मिक संदेश मिले। इसके बाद जिलाधिकारी ने कृभको फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री का दौरा किया। फैक्ट्री परिसर में स्थित पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण करने के साथ ही उन्होंने अमोनिया प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें फैक्ट्री की स्थापना, उत्पादन प्रक्रिया और अमोनिया प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों से अवगत कराय...