बरेली, मार्च 21 -- ग्राम परिवहन योजना में 10 दिन बाद भी नहीं कोई टेंडर - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव गांव बस चलाने के लिए ग्राम परिवहन योजना 2026 शुरू की है। जिसमें ट्रांसपोर्टर के लिए बसें लगाने की निर्देश दिए गये। इस व्यवस्था को अमल लाने के लिए परिवहन निगम के साथ-साथ संभागीय परिवहन अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। एक समिति बनाई गई है, लेकिन 10 दिनों से अधिकारी मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर के लिए योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई भी टेंडर बरेली रीजन में नहीं आया है। ना तो पीलीभीत से किसी ने आवेदन किया। ना ही बरेली, रुहेलखण्ड, बदायूं डिपो में कोई आवेदन आया। जबकि चार बैठक की जा चुकी हैं। इस योजना में परमिट फ्री 15 और 28 सीटर बसें ट्रांसपोर्टर चला सकते हैं। ...