बरेली, मार्च 22 -- बरेली रीजन में ट्रांसपोर्टर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। दो सप्ताह से अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आवेदन मांग रहे, लेकिन बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत के लिए कहीं से कोई आवेदन नहीं आया है, जबकि आरटीओ और परिवहन निगम के अधिकारी ट्रांसपोर्टरों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। योजना के तहत 28 मार्च तक ही आवेदन किए जाने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव-गांव बस चलाने के लिए ग्राम परिवहन योजना शुरू की है। इस योजना को अमल में लाने के लिए परिवहन निगम के साथ-साथ संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है। करीब 15 दिन से अधिकारी मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों को योजना की जानकारी दी जा रही है, इसके बावजूद भी कोई भी टेंडर बरेली रीज...