रामपुर, जून 28 -- क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र के द्वारा शनिवार को नाबार्ड द्वारा संचालित राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह 22 जून से 6 जुलाई के अंतर्गत ब्लॉक के ग्राम परम में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड के सचिव जगदीश पाण्डेय की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें उपस्थित किसानों को मिलक सीएफएल से आये सेंटर मैनेजर आरिफ हुसैन व डी0ई0ओ0 आशीष कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, डिजिटल बैंकिंग, फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, केवाईसी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस दौरान राजेश मौर्य, जगदीश , वीरपाल, लालाराम आदि के प्रश्नों का संतुष्टि पूर्ण उत्तर दिया गया। यह भी पढ़...