सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगौड़ा में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक शशांक त्रिवेदी, जल निगम के अधिकारी, डीपीएमयू की टीम एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिंगौड़ा में निर्मित पानी की टंकी (पेयजल योजना) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को इसे औपचारिक रूप से ग्रामीणों को समर्पित किया गया। इस योजना के माध्यम से अब ग्राम पंचायत सिंगौड़ा के निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण एवं जल के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा ग्रामीणों से इस सुविधा का समुचित उपयोग करने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.