गंगापार, जुलाई 20 -- ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक रवीन्द्र सिंह और संदीप तिवारी ने ग्राम पंचायतों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों ने ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पाठक सहित ब्लॉक के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सहायक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...