अमरोहा, मार्च 15 -- मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के आवास की जियो टैग कराने गए ग्राम पंचायत सचिव के साथ अभद्रता करने वाले ग्रामीण व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत सचिव का आरोप है कि ग्रामीण ने जाति सूचक शब्द भी कहे थे। ग्राम पंचायत सचिव राजपाल सिंह बसैली गांव में बीते बुधवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भूरे खां के घर पर जिया टैगिंग कराने गए थे। आरोप है कि लाभार्थी के भाई कलुवा ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर राजपाल सिंह के साथ अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। राजपाल सिंह ने विरोध किया तो कलवा ने छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दी। किसी तरह से वहां से निकलकर राजपाल सिंह ने खंड विकास अधिकारी प्रतिभा अग्रवाल को पूरे मामले से अवगत कराया।मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.