मथुरा, मई 18 -- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार राजीव भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें जनपद के समस्त ग्राम पंचायत सचिव वर्तमान में अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के कारण अपने मूल विभागीय दायित्वों की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे उच्चाधिकारी सचिवों का उत्पीड़न करने में जुटे हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समन्वय समिति 18 मई से राजीव भवन पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। सचिवों ने कहा है कि गोवंश संरक्षण एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से ग्राम प्रधान, पशुपालन विभाग और अन्य प्रभारियों का संयुक्त दायित्व है। केवल सचिव को दोषी मानकर कार्यवाही करना न्या...